थलीसैंण में महिला मंगल दलों की भूमिका सराहनीय: डॉ. धन सिंह रावत


श्रीनगर गढ़वाल। कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने क्षेत्रीय भ्रमण के दौरान ग्राम सभा शुक्र में महिला मंगल दल की महिलाओं को सांस्कृतिक सामग्री वितरित की। उन्होंने महिलाओं से संवाद कर लोकसंस्कृति और पारंपरिक रीति-रिवाजों के संरक्षण में उनके योगदान की सराहना की।
डॉ. रावत ने कहा कि महिला मंगल दल ग्रामीण क्षेत्रों में सांस्कृतिक विरासत को सहेजने और नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ सामाजिक एकता मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। महिला सशक्तीकरण और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देना समाज के समग्र विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने थलीसैंण में सामाजिक एवं सांस्कृतिक विकास समिति की ओर से आयोजित रामलीला में भी प्रतिभाग किया। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीराम का जीवन मर्यादा, सत्य, धर्म और कर्तव्यनिष्ठा की प्रेरणा देता है। रामलीला भारतीय संस्कृति और नैतिक मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है। कार्यक्रमों में मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह नेगी, जिला पंचायत सदस्य डॉ. शिवचरण नौटियाल, ब्लॉक प्रमुख अनिल भंडारी, कमल रावत सहित स्थानीय नागरिक मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!