ई-कार्ट और सिटी बस संचालन के विरोध में ऑटो-विक्रम महासंघ का प्रदर्शन


हरिद्वार। धर्मनगरी में ई-कार्ट और सिटी बसों के संचालन की योजना के विरोध में ऑटो-विक्रम ई-रिक्शा संयुक्त महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया। महासंघ ने सिटी मजिस्ट्रेट हरगिरि को ज्ञापन सौंपकर योजना वापस लेने की मांग की।
महासंघ अध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने कहा कि शहर में पहले से करीब 14 हजार ई-रिक्शा संचालित हैं। ऐसे में ई-कार्ट और सिटी बसों से यातायात का दबाव बढ़ने के साथ हजारों परिवारों की आजीविका प्रभावित होगी। राजू मनोचा और नवीन तेश्वर ने कहा कि मांग पूरी होने तक विरोध जारी रहेगा। महासंघ ने चेतावनी दी कि 30 अक्टूबर को चालक और वाहन स्वामी नगर निगम का घेराव करेंगे। प्रदर्शन में विष्णु अरोड़ा, आदेश पंडित, अशोक कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!