भूस्खलन क्षेत्र का डीएम ने किया निरीक्षण, 100 मीटर के दायरे में लगेंगे संकेतक


रुद्रप्रयाग। जिलाधिकारी विशाल मिश्रा ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों पर सिरोबगड़ भूस्खलन क्षेत्र का निरीक्षण कर उपचार कार्यों की प्रगति जानी। उन्होंने अधिकारियों को सभी कार्य निर्धारित समयसीमा में पूरा करने और यातायात व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए।
डीएम ने सड़क के दोनों ओर 100 मीटर के दायरे में संकेतक लगाने को कहा, ताकि वाहन चालकों को भूस्खलन संभावित क्षेत्र, निर्माण कार्यों और जरूरी सावधानियों की जानकारी मिल सके। उन्होंने कार्यस्थल पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने और यातायात नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कार्मिक तैनात करने के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा कि भारी मशीनरी और उपकरण लाने से पहले पुलिस व प्रशासन को सूचना दी जाए, जिससे जाम से बचने के लिए समय रहते व्यवस्था की जा सके। डीएम ने उपचार कार्यों की गुणवत्ता, नियमित निगरानी और विभागों के बीच समन्वय पर जोर देते हुए यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!