नशे में वाहन चलाने पर आठ वाहन सीज, 17 का चालान


पौड़ी। सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पौड़ी पुलिस ने जनपदभर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले आठ चालकों के वाहन सीज किए गए। इनमें कोटद्वार क्षेत्र के छह और यातायात कोटद्वार के दो वाहन शामिल हैं। संबंधित चालकों के ड्राइविंग लाइसेंस निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
इसके अलावा रैश ड्राइविंग और निर्धारित गति सीमा से अधिक वाहन चलाने वाले 17 चालकों के चालान किए गए। अभियान में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 133 वाहन चालकों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!