पुलिस ने कोटद्वार से वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार

पौड़ी। पौड़ी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत धमकी देने, मारपीट और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले में वारंटी अभियुक्त निखिल भाटिया को कोटद्वार से गिरफ्तार किया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार के निर्देश पर न्यायालय से जारी गैर जमानती वारंटों की तामील के लिए कार्रवाई की गई। गिरफ्तार अभियुक्त निखिल भाटिया पुत्र भरत लाल भाटिया, निवासी मंदाकिनीनगर, नजीबाबाद रोड, कोटद्वार है। उसके विरुद्ध न्यायिक मजिस्ट्रेट लैंसडाउन के न्यायालय से गैर जमानती वारंट जारी था। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद अभियुक्त को न्यायालय में पेश कर आवश्यक वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह तथा हेड कांस्टेबल चेतन सिंह, संदीप कुमार और सत्येंद्र सिंह शामिल रहे।
