देवप्रयाग में 20 पेटी अवैध शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार


टिहरी। टिहरी पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत कार्रवाई करते हुए 20 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब के साथ बिजनौर निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। बरामद शराब की कीमत करीब 1.36 लाख रुपये आंकी गई है। तस्करी में प्रयुक्त कार भी जब्त की गई है।
पुलिस के अनुसार, 24 अक्टूबर को तीन धारा डंपिंग जोन के पास चेकिंग के दौरान कार संख्या यूके 08 टीए 9518 की तलाशी ली गई। इसमें ओल्ड मोंक रम की 20 पेटियां मिलीं। पुलिस ने चालक टीकम सिंह (23), निवासी शेरपुर, बिजनौर को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सुनील कुमार और कांस्टेबल भूपेंद्र व पवन आर्य शामिल रहे। पुलिस ने अवैध शराब की तस्करी के विरुद्ध अभियान जारी रखने की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!