पुलिस ने विद्यार्थियों और स्काउट-गाइड को किया जागरूक


टिहरी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे के निर्देशन में टिहरी पुलिस ने विद्यालयों और भारत स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर में जागरूकता अभियान चलाया। थाना छाम पुलिस ने कमांद इंटर कॉलेज और छाम विद्या मंदिर में निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर विद्यार्थियों को साइबर अपराध, नशे और यातायात नियमों की जानकारी दी।
पुलिस ने ऑनलाइन ठगी, डिजिटल अरेस्ट और संदिग्ध लिंक से सतर्क रहने तथा साइबर ठगी होने पर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत करने की अपील की। छात्राओं को गौरा शक्ति एप और महिला सुरक्षा संबंधी जानकारी भी दी गई। वहीं, घनसाली पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज केमरा बालगंगा में स्काउट-गाइड प्रशिक्षुओं और शिक्षकों को साइबर अपराध, नशे तथा यातायात सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!