नृत्य उत्सव-मिट्टी की महक में लोकनृत्यों से प्रस्तुत की भारतीय संस्कृति की झलक


हरिद्वार। दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) रानीपुर में भारतीय संस्कृति, कला एवं परंपराओं को समर्पित अंतरविद्यालयी नृत्य प्रतियोगिता ‘नृत्य उत्सवदृमिट्टी की महक’ का आयोजन किया गया। इसमें 11 विद्यालयों की टीमों ने विभिन्न राज्यों के पारंपरिक लोकनृत्यों की मनमोहक प्रस्तुतियां देकर दर्शकों का मन मोह लिया।
प्रतियोगिता में असम, पंजाब, बिहार, हरियाणा, राजस्थान और गुजरात सहित विभिन्न राज्यों की लोकसंस्कृति मंच पर जीवंत हुई। रंग-बिरंगी पारंपरिक वेशभूषा, आकर्षक मंच सज्जा और शानदार नृत्य संयोजन ने कार्यक्रम को उत्सवमय बना दिया। प्रस्तुतियों के माध्यम से विद्यार्थियों ने भारतीय संस्कृति की विविधता, राष्ट्रीय एकता और देशप्रेम का संदेश दिया।

कड़ी प्रतिस्पर्धा में डीपीएस रानीपुर ने प्रथम, ग्रीनवे मॉडर्न स्कूल हरिद्वार ने द्वितीय और न्यू सेंट थॉमस एकेडमी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त विद्यार्थियों को श्रेष्ठ मंच सामग्री, श्रेष्ठ वेशभूषा और श्रेष्ठ नृत्य संयोजन के पुरस्कार भी प्रदान किए गए। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अनुपम जग्गा ने कहा कि आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का मंच देने के साथ भारतीय लोकसंस्कृति से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में सांस्कृतिक गौरव, देशभक्ति, आत्मविश्वास और सामूहिक कार्यक्षमता की भावना मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य, शिक्षक और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे। अतिथियों ने आयोजन की सराहना करते हुए इसे भारतीय सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!