नाबालिग से छेड़छाड़ के आरोप में युवक गिरफ्तार, जेल भेजा

पौड़ी। सतपुली पुलिस ने नाबालिग बालिका से छेड़छाड़ के आरोप में बिहार निवासी युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी बिहार भागने की फिराक में था।
पुलिस के अनुसार, 23 अक्टूबर को बालिका के पिता ने शिकायत दर्ज कराई कि उनकी पुत्री दुकान से सामान लेने गई थी, जहां पेंट-पुताई का काम करने वाले युवक ने उससे छेड़छाड़ की। शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। एसएसपी पौड़ी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए 24 अक्टूबर को कोटद्वार रोड से आरोपी असगर (30), निवासी किशनगंज, बिहार को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया।
