रैली निकालकर किया मतदान के प्रति जागरूक


टिहरी। विधानसभा चुनाव 2027 के मद्देनजर टिहरी जिले में मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। विद्यालयों और ग्राम पंचायतों में रैली, चित्रकला, निबंध प्रतियोगिता और मतदान शपथ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
जीजीआईसी बौराड़ी, जीजीआईसी चंबा, जीआईसी छपराधार, रणसोलीधार और रानीचौरी सहित विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम आयोजित किए गए। थालकाधार के विद्यार्थियों ने मतदान कार्मिकों पर लघुनाटिका प्रस्तुत की। ग्रामीण क्षेत्रों में भी जागरूकता गतिविधियां हुईं। जिला प्रशासन ने मतदाताओं से मतदाता सूची में नाम सुनिश्चित कराने और आगामी चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं निर्भीक होकर मतदान करने की अपील की। साथ ही परिवार और आसपास के लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!