श्रीनगर पशु चिकित्सालय का अपर निदेशक ने किया निरीक्षण


श्रीनगर-पौड़ी। पशुपालन विभाग के अपर निदेशक गढ़वाल मंडल डॉ. बीएस जंगपांगी ने गुरुवार को श्रीनगर स्थित राजकीय पशु चिकित्सालय का आकस्मिक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विभागीय अभिलेखों, कार्यों की प्रगति और निर्धारित लक्ष्यों की समीक्षा कर आवश्यक सुधार के निर्देश दिए।
अपर निदेशक ने पीपीआर और लम्पी स्किन डिजीज टीकाकरण अभियान की समीक्षा करते हुए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने तथा टीकाकरण का विवरण ऑनलाइन दर्ज करने को कहा। उन्होंने कृत्रिम गर्भाधान के निर्धारित लक्ष्यों को भी समयबद्ध पूरा करने और अभिलेखों को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने श्रीनगर में प्रस्तावित मॉडल पशु चिकित्सालय के निर्माण की तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने भवन ध्वस्तीकरण से संबंधित कार्यों का भी निरीक्षण किया। इस दौरान पशु चिकित्साधिकारी डॉ. दिव्या नेगी, फार्मेसी अधिकारी प्रमोद कुमार, एलईओ चमधार ज्ञान प्रकाश सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!