फायर स्टेशन का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण, उपकरणों की कार्यशीलता पर जोर


रुद्रप्रयाग। मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र सिंह खाती ने फायर स्टेशन रुद्रप्रयाग का अर्द्धवार्षिक निरीक्षण कर अग्निशमन और बचाव व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने परेड, स्टेशन परिसर, अभिलेखों, वाहनों, संचार व्यवस्था और आपदा प्रबंधन उपकरणों की जांच की। कार्मिकों से उपकरणों का संचालन भी करवाया गया।
मुख्य अग्निशमन अधिकारी ने सभी उपकरणों को क्रियाशील रखने और चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पर्याप्त जनशक्ति उपलब्ध रखने के निर्देश दिए। उन्होंने आपातकालीन घटनाओं में त्वरित कार्रवाई, अनुशासन और कार्मिकों की सुरक्षा पर जोर दिया। बचाव कार्यों के दौरान व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरणों का अनिवार्य उपयोग करने को भी कहा। निरीक्षण में अभिलेख अद्यतन मिले। उन्होंने स्टेशन की साफ-सफाई और व्यवस्थाओं पर संतोष जताते हुए कार्मिकों को जनसुरक्षा के प्रति प्रतिबद्ध रहने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!