श्रीनगर में बैकुंठ चतुर्दशी मेला 23 नवंबर से, तैयारियां शुरू


श्रीनगर गढ़वाल। ऐतिहासिक बैकुंठ चतुर्दशी मेला इस वर्ष 23 नवंबर से शुरू होगा। मेले की तैयारियों को लेकर महापौर आरती भंडारी की अध्यक्षता में नगर निगम कार्यालय में पार्षदों और अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें यातायात, बाजारों की सजावट, सांस्कृतिक कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं की व्यवस्थाओं पर चर्चा की गई। महापौर ने कहा कि मेले को भव्य स्वरूप देने के साथ उत्तराखंड की लोकसंस्कृति और पारंपरिक पहाड़ी परिधानों को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में नगर आयुक्त नुपुर वर्मा सहित पार्षद और अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!