जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र


देहरादून। जिला योजना समिति सामान्य निर्वाचन-2026 की प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होने के बाद शनिवार को नवनिर्वाचित सदस्यों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. आशीष चौहान तथा महापौर सौरभ थपलियाल ने सदस्यों को शुभकामनाएं दीं। जिला पंचायत की 10 और नगर निगम देहरादून की 15 सीटों पर सदस्य निर्विरोध चुने गए। विकासनगर, सेलाकुई और हरबर्टपुर की संयुक्त सीट पर भी निर्विरोध निर्वाचन हुआ। ऋषिकेश, डोईवाला और मसूरी में मतदान के बाद सदस्य निर्वाचित हुए। जिलाधिकारी ने संतुलित विकास के लिए सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। महापौर ने बिना भेदभाव विकास कार्यों को गति देने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!