19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे नवनियुक्त राज्यपाल

देहरादून। उत्तराखंड के नवनियुक्त राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन 19 अक्टूबर को पदभार ग्रहण करेंगे। उनके शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन ने व्यवस्थाएं तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को अधिकारियों की बैठक लेकर सभी तैयारियां समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। उन्होंने अतिथियों की सुविधा के लिए लाइजन अधिकारियों की तैनाती, यातायात व्यवस्था सुचारू रखने और आवश्यकतानुसार वाहनों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा। जिलाधिकारी ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए समारोह को सुव्यवस्थित और गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के निर्देश दिए।
