24 घंटे में लुधियाना से महिला और बच्चे को सकुशल किया बरामद


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। कोटद्वार पुलिस ने गुमशुदगी के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर लुधियाना, पंजाब से महिला और उसके 15 माह के बच्चे को सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
पुलिस के अनुसार 25 अक्टूबर को कोटद्वार निवासी व्यक्ति ने पत्नी और बच्चे के बिना बताए घर से चले जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। एसएसपी सर्वेश पंवार के निर्देश पर पुलिस टीम ने सीसीटीवी फुटेज और सर्विलांस की मदद से तलाश शुरू की। दोनों के लुधियाना में होने की जानकारी मिलने पर टीम ने वहां से उन्हें सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में महिला ने पारिवारिक नाराजगी के कारण घर छोड़ने की बात बताई। आवश्यक वैधानिक कार्रवाई और काउंसलिंग के बाद महिला और बच्चे को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक प्रदीप नेगी, उपनिरीक्षक विनोद चपराना सहित पुलिसकर्मी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!