12-13 अक्टूबर को देहरादून आएगा निर्वाचन आयोग का दल

देहरादून। भारत निर्वाचन आयोग के उच्च अधिकारियों का दल 12 और 13 अक्टूबर को देहरादून का भ्रमण कर निर्वाचन तैयारियों का जायजा लेगा। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने शनिवार को नोडल अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की और सभी कार्य समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने ईवीएम-वीवीपैट की उपलब्धता व एफएलसी, मतदान केंद्रों की मैपिंग, सुरक्षा बलों की आवश्यकता तथा कार्मिकों के प्रशिक्षण पर विशेष ध्यान देने को कहा। सभी विभागों के कार्मिकों का अद्यतन डेटाबेस तैयार करने और अतिरिक्त ईवीएम-वीवीपैट की आवश्यकता का आकलन करने के निर्देश भी दिए गए। संवेदनशील व अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की मैपिंग, निर्वाचन संबंधी टेंडर और समितियों के गठन की प्रक्रिया जल्द पूरी करने को कहा। जिलाधिकारी ने स्वीप गतिविधियों के माध्यम से मतदान में जनभागीदारी बढ़ाने तथा पोलिंग पार्टियों की रवानगी-वापसी, ईवीएम वेयरहाउस और मतगणना स्थलों की व्यवस्थाएं समय से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!