हरिद्वार। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के विकास के विजन और पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद की दूरदर्शिता और सहभागिता के चलते हुए जिला पंचायत की नई पटकथा लिखी जा चुकी है। पटकथा में भाजपा के खेमे में 36 प्लस सदस्य हो गए हैं, जो शेष बचे हैं, उनमें भी कईयों ने समर्थन दे दिया है। इससे विपक्षियों के पास नामांकन करने का हौसला नहीं बचा है। अब भाजपा ने जिला पंचायत अध्यक्ष बनाने के लिए चौधरी किरण सिंह उर्फ राजेंद्र सिंह को अपना प्रत्याशी घोषित कर दिया है, सभी सदस्यों ने भाजपा के निर्णय को स्वीकार किया है। जिनका वेद मंदिर आश्रम पहुंचने पर पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने फूलों का गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जिला पंचायत में भाजपा की ऐतिहासिक जीत होगी। इस दौरान जिला पंचायत के अन्य सदस्यों का भी स्वागत किया।
स्वागत करते हुए पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने स्वागत करते हुए कहा कि भाजपा से विकास की बड़ी उम्मीद है, जिस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चौधरी किरण सिंह ने भाजपा के केंद्र और राज्य नेतृत्व के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और मतदाताओं का आभार जताया। उन्होंने कहा कि जिस उम्मीद से भाजपा ने उन्हें प्रत्याशी घोषित किया है वे सभी की उम्मीदों पर खरा उतरने का काम करेंगे। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य अमित चौहान, सोहन वीर पाल, विमलेश चौहान, सविता देवी, अंशुल चौधरी,, दर्शना देवी, परविंदर कौर, ब्रजमोहन पोखरियाल, अंकुश चौधरी, अरविंद राठी, मीनाक्षी चौहान, अंकित कश्यप, पिंकी देवी, मोनिका चौहान, रवि पाल सैनी आदि शामिल हुए।
भाजपा के पास अब 36 प्लस सदस्य हो गए हैं। कांग्रेस के 3 सदस्य रह गए हैं, जबकि बसपा के 5 सदस्य और निर्दलीय 3 सदस्य है। इनमें से भी कईयों ने भाजपा को समर्थन दे दिया है। ये हैं सभी की सूची —
——————————
क्रम — सीट का नाम — विजेता— पार्टी
03- औरंगाबाद — विमलेश — भाजपा (1)
05- सलेमपुर महदूद 2 — मीनाक्षी चौहान — भाजपा (2)
06- भगतनपुर आबिदपुर — सविता — भाजपा (3)
07- बोडाहेडी — सरिता — भाजपा (4)
09- बाणगंगा — — परविन्दर कौर — भाजपा (5)
10- पदार्था उर्फ धनपुरा — दर्शना — भाजपा (6)
11- बहादरपुर जटट — सोहनवीर — भाजपा (7)
12- जमालपुर कलां — अमित चौहान — भाजपा (8)
13- गैंडीखाता — ब्रजमोहन पोखरियाल — भाजपा (9)
14- मजाहितपुर सतीवाला — अंजू देवी — भाजपा (10)
15- अलावलपुर — बीर सिंह — भाजपा (11)
16- सिकरौढा — मंजू — भाजपा (12)
17- चौली शहाबुददीनपुर — मुस्तकीम — भाजपा (13)
18- सिरचन्दी — फरकीजा आजमी — भाजपा (14)
19- मानकपुर आदमपुर — राजेंद्र सिंह उर्फ किरण चौधरी — भाजपा (15)
21- दरियापुर दयालपुर — फरहीन — भाजपा (16)
22- बढेडी राजपुतान — शीबा — भाजपा (17)
23- किशनपुर जमालपुर — संजय कुमारी — भाजपा (18)
25- नगला कुबडा —— अनीता —— भाजपा (19)
26- मेहवड खुर्द — सपना — भाजपा (20)
27- भंगेडी महावतपुर —— खुर्शीदा —— भाजपा (21)
30- भगवानपुर चन्दनपुर —— कमलेश — भाजपा (22)
31- टाण्डा भनेडा —— नावेद आलम — भाजपा (23)
32- कोटवाल आलमपुर —— जितेन्द्र कुमार — भाजपा (24)
33- टिकौला कलां —— अंशुल चौधरी — भाजपा (25)
34- कल्याणपुर उर्फ नारसन कलां — अरविन्द राठी — भाजपा (26)
36- मुण्डलाना — सविता सैनी — भाजपा (27)
37- भिक्कमपुर जीतपुर — अंकित — भाजपा (28)
39- ऐथल बुजुर्ग —— रेणुबाला — भाजपा (29)
40- खडंजा कुतुबपुर — आशु — भाजपा (30)
41- ढाढेकी ढाणा —— अंकुश — भाजपा (31)
42- हबीबपुर कुरडी —— रीतू रानी — भाजपा (32)
44- चन्द्रपुरी बांगर — सविता सैनी — भाजपा (33)
04- सलेमपुर महदूद 1 — पिंकी —— भाजपा (34)
08- आदर्श टिहरी नगर — मोनिका चौहान — भाजपा (35)
20- बालेकी युसुफपुर — सरोज — भाजपा (36)
—————————————
बसपा के सदस्य
29- जौरासी जबरदस्तपुर —— अमरीन —— बसपा (1)
35- लिब्बरहेडी — — कविता —— बसपा (2)
43- प्रहलादपुर — चौधरी राजेंद्र सिंह — बसपा (3)
कांग्रेस के ये शेष है सदस्य
01- गढ —— नदीम अली — कांग्रेस (1)
02- हजाराग्रन्ट — — शहजादी — कांग्रेस (2)
38- निरंजनपुर —— संजय कुमार सैनी — कांग्रेस (3)
ये बचे निर्दलीय
24- सफरपुर — — अरसील अजीम — निर्दलीय (1)
28- भारापुर — राकिब अली —— निर्दलीय (2)
