हमारे संवाददाता
हरिद्वार। भाजपा जिला कार्यालय हरिद्वार पर सदस्यता अभियान को लेकर बैठक करते हुए भजपा की नीतियों का प्रचार प्रसार करते हुए सदस्यता बढ़ाने पर जोर दिया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी शैलेंद्र बिष्ट ने कहा कि पार्टी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में अभूतपूर्व विकास हुआ है और अंतिम व्यक्ति के जीवन स्तर में सुधार के लिए अनेकों कदम उठाए गए हैं।
उन्होंने कहा कि भारत की प्रगति में गरीब, युवा, अन्नदाता, नारी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नीतियों एवं योजनाओं में प्राथमिकता के केंद्र में रहे है। भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा ही संगठन मंत्र के साथ पार्टी के कार्यकर्ता समान प्रतिबद्धता के साथ अपने राजनीतिक और सामाजिक कर्तव्यों का पालन करते हैं। हमें समाज के प्रत्येक घटक तक जाकर उन्हें भाजपा का सदस्य बनाना है। बैठक की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संदीप गोयल ने कहा कि भाजपा सदस्यता अभियान- 2024 जिसको हम सभी संगठन पर्व के रूप में मना रहे हैं, यह संगठन का बहुत ही महत्वपूर्ण अभियान है। भाजपा के प्रत्येक पदाधिकारी व कार्यकर्ता इस अभियान को सफल बनाने के लिए प्राथमिक सदस्यता के लिए मिस्ड कॉल नंबर 880002024 नमो ऐप, क्यूआर कोड और एप्लीकेशन फॉर्म के माध्यम से बना सकते हैं। प्रत्येक बूथ में न्यूनतम 300 प्राथमिक सदस्य व 3 सक्रिय सदस्य बनाने का लक्ष्य लेना है। आगामी 11 से 17 सितंबर को महाजनसंपर्क अभियान चलेगा। जिसके अंतर्गत सभी कार्यकर्ता एवं जनप्रतिनिधि बूथ स्तर पर घर-घर जनसंपर्क करेंगे। जिले की प्रत्येक विधानसभा मंडल व शक्ति केंद्र सदस्यता सहयोगी अल्पकालीन विस्तारक सदस्यता कार्य हेतु 7 दिन का पूरे समय अपने-अपने विधानसभा मंडल व शक्ति केंद्र पर लगाएंगे। इस अवसर पर भाजपा जिला महामंत्री आशु चौधरी, आशुतोष शर्मा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रंजना चतुर्वेदी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष विक्रम भुल्लर, मोर्चा अध्यक्ष देवेंद्र प्रधान, अनिल अरोड़ा, ऋषिपाल सिंह, निपेंद्र चौधरी, रीता चमोली, तेलूराम प्रधान, राजकुमार अरोड़ा, संजय सहगल, लव शर्मा, जितेंद्र चौधरी, प्रमोद शर्मा, मोहित वर्मा, नेत्रपाल चौहान,बिशनपाल कश्यप, नकली राम सैनी, सचिन शर्मा, मनीष कुमार, डॉ प्रदीप कुमार, एजाज हसन, पवन राठौड़, तरुण नैयर, हीरा सिंह बिष्ट, कैलाश भंडारी, मोहित शर्मा, देवेंद्र चौधरी, सरिता अमोली, दीपक सैनी, पवन चौहान, मनीराम चौहान आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!