हमारे संवाददाता
हरिद्वार। नगर निकाय चुनाव संपन्न होने के बाद अब शपथ ग्रहण के लिए तारीख, समय और स्थान नियत हो गया है। शपथ ाग्रहण 07 फरवरी, दिन शुक्रवार को ऋषिकुल मैदान में सुबह 11 बजे से शुरू होगा। आमंत्रण के लिए नगर निगम की ओर से मेयर, पार्षद और अतिथियों को आमंत्रण भेजने का काम जारी है। साथ ही टेंट लगने की भी प्रक्रिया जारी है।
नगर निगम के मेयर को शपथ ग्रहण जिलाधिकारी और नगर पालिका के अध्यक्षों को एसडीएम शपथ ग्रहण कराएंगे। हरिद्वार जिले में दो नगर निगम और तीन नगर पालिका एवं 9 नगर पंचायत है। सभी में 07 फरवरी हो ही एक साथ शपथ ग्रहण कार्यक्रम होगा।
शपथ ग्रहण को लेकर विजयी हुए प्रत्याशियों में बेहद उत्साह है। शपथ ग्रहण के बाद से सभी अस्तित्व में आ जाएंगे और कार्य शुरू करा देंगे।
