हमारे संवाददाता
उत्तरकाशी। संयुक्त सनातन धर्म रक्षक संघ राष्ट्रीय श्रीराम सेवा दल राष्ट्रीय हिन्दू संघ, हिन्दू युवा वाहिनी मंच, भारतीय गौ क्रांति मंच, विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल, भाजपा युवा मोर्चा जैसे हिन्दू संगठनों ने अवैध मीट मांस व अवैध अतिक्रमण को लेकर हिन्दू संगठनों का ग़ुस्सा फूटा। जिसे हिन्दू जनाक्रोश रैली निकाल कर जिलाधिकारी के द्वारा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा।
समस्त हिन्दू संगठनों के पदाधिकारी कार्यकर्ताओं ने हनुमान चौक उत्तरकाशी में एकत्रित होकर अवैध रूप से संचालित बुचड़खानो व मीट मांस दुकानों पर प्रशासन के ढीले रवैए के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान राष्ट्रीय श्रीराम सेवा दल राष्ट्रीय महामंत्री सूरज डबराल ने जिला प्रशासन को कहा कि यदि इन अवैध मीट मांस अवैध अतिक्रमण के खिलाफ प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं करता हैं, तो हिन्दू समाज एकजुट होकर स्वत: इस कार्रवाई को अंजाम देगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। राष्ट्रीय हिन्दू संघ एवं हिन्दू युवा वाहिनी मंच के प्रदेश अध्यक्ष ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि जिला प्रशासन इन अवैध अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रही है। जो कि बहुत चिंता का विषय है, और हिन्दू संगठन इस विषय पर एकजुट होकर शनिवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन सौंपा जाएगा। हिन्दू संगठनों के पदाधिकारियों ने। ज्ञापन में कहां है कि यदि तीन दिन के भीतर लिखित कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा हिन्दू संगठनों को नहीं दी जाती है तो नौ सितंबर 2024 को इससे अधिक संख्या में हिन्दू समाज को एकजुट कर सम्पूर्ण राजमार्ग को जाम किया जाएगा। जिसकी सम्पूर्ण जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान राष्ट्रीय श्रीराम सेवा दल की राष्ट्रीय अध्यक्ष किरन पंवार, महामंत्री जितेन्द्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष कुलबीर सिंह, प्रदेश महामंत्री सचेंद्र परमार, नगर अध्यक्ष आलोक रावत नगर उपाध्यक्ष शिवांशु थपलियाल, जिला अध्यक्ष भगवती प्रसाद डबराल राष्ट्रीय हिन्दू संघ, विहिप के जिला मंत्री सुशील शर्मा, कीर्ति महर बजरंग दल नगर संयोजक अभिषेक नेगी, भाजपा के महामंत्री गौतम रावत नितिन पयाल गीता गैरोला, अर्चना रतूड़ी, सरिता पडियार, उषा भट्ट, मीरा उनियाल, शिवचन्द्री कलूड़ा, विक्रमा मुसाड़, सुशीला थपलियाल, गोदाम्बरी भद्री, आशा सेमवाल, सुषमा सेमल्टी आदि सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!