हमारे संवाददाता
हरिद्वार। गुरूकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय के कन्या गुरूकुल परिसर की छात्राओं ने विवि के मुख्य परिसर में सह शिक्षा शुरू किए जाने की मांग की है। छात्राओं मीनाक्षी, श्वाति और रूद्रांशी ने मांग पूरी नहीं होने पर धरना प्रदर्शन और आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
प्रेसक्लब में पत्रकारों से वार्ता करते हुए छात्राओं ने लैंगिक भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि कन्या गुरूकुल परिसर में मुख्य परिसर के समान सुविधाएं नहीं दी जा रही है। क्लासरूम की हालत भी खराब है। उनमें काई जमी हुई है। लाईब्रेरी में केवल हिन्दी माध्यम की पुस्तकें ही पुस्तकें उपलब्ध हैं। जिससे अंग्रेजी माध्यम से पढ़ाई करने वाली छात्राओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। छात्राओं को शैक्षिक टूर पर भी नहीं ले जाया जाता है। ऑडिटोरियम व अन्य सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं करायी जा रही हैं। सुरक्षा के भी पर्याप्त इंतजाम नहीं है। छात्राओं ने कहा कि यूजीसी के नियमों के अनुसार विवि के मुख्य परिसर में छात्र-छात्राओं की कक्षाएं एक साथ चलायी जाएं। लैंगिक भेदभाव खत्म किया जाए। सभी को समान सुविधाएं दी जाएं। छात्राओं का कहना है कि यूजीसी नियमों के अनुसार जब विवि के वीसी, डीन व अन्य पदों पर महिलाओं को नियुक्त किया जा रहा है। पीएचडी कर रही छात्राओं को भी मुख्य परिसर में पढ़ने की अनुमति है, तो अन्य छात्राओं को भी छात्रों के साथ मुख्य परिसर में पढ़ने की सुविधा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि मांगों के लिए वे धरना प्रदर्शन, आंदोलन के साथ भूख हड़ताल करने से भी पीछे नहीं हटेंगी। प्रैसवार्ता में मौजूद रहे एबीवीपी नेता देव सिंह और विशाल भारद्वाज ने छात्राओं की मांगों की समर्थन करते हुए मांगों को पूरा कराने के लिए हरस्तर पर संघर्ष किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!