हमारे संवाददाता
हरिद्वार। उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन करते हुए राज्य सरकार के सामने कई मांगे उठाई। उन्होंने निगम को नई बसें खरीदकर शामिल कराने, संविदा विशेष कार्यरत कर्मचारियों को स्थाई नौकरी देने, प्राइवेट बसों का प्रतिबंध हटाने एवं परमिट न देने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि यदि सरकार ने उनकी मांगे नहीं मानी तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे।
रविवार को परिवहन निगम हरिद्वार स्थित शाखा कार्यालय पर उत्तरांचल परिवहन मजदूर संघ की कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सुयाल
संगठन मंत्री बीके शर्मा के निर्देशन में शाखा अध्यक्ष कुलवीर सिंह को बनाते हुए अन्य पद उपाध्यक्ष पर राजवीर और सुनील कुमार को बनाया गया। शाखा मंत्री चेतन प्रकाश, संयुक्त मंत्री विजय कुमार एवं सुखदेव सिंह, संगठन मंत्री धर्मेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष दीपक राजपूत, कार्यालय सचिव सौरभ चौहान, प्रांतीय सदस्य सहदेव सिंह, रमेश वर्मा, विनोद कुमार, नरेश कुमार को बनाया गया। शाखा कार्य कार्यकारिणी सदस्य अमित चौहान, मदन पाल, विनोद कुमार, संजीव कुमार, नजाकत हुसैन, राहुल कुमार को बनाया गया।
बैठक में प्रदेश अध्यक्ष सहदेव सिंह, प्रदेश महामंत्री बालमुकुंद सुयाल ने कहा कि प्रदेश सरकार की अपनी बसें खत्म होती जा रही है और अनुबंधित बसों को शामिल कराया जा रहा है, इससे परिवहन यात्रा असुरक्षित होती जा रही है। न्यायालय के आदेश के बाद भी संविदा विशेष श्रेणी के कर्मचारियों को नियमित नहीं किया जा रहा है, जोकि सरकार की उदासीनता को प्रदर्शित कर रहा है। उन्होंने कहा कि अब केवल आंदोलन ही रास्ता शेष बचा है।
बैठक में सहदेव सिंह, बीएम सुयाल, वीरेंद्र सिंह, रामप्रीत यादव, ललित पांडे, बालकृष्ण शर्मा, पीसी आर्य, प्रेम दुम्का, कुलविंदर सिंह, विनोद कुमार, रमेश वर्मा, धर्मेेंद्र कुमार, करण यादव, विजय कुमार आदि शामिल हुए।
