उत्तराखंड प्रहरी, ब्यूरो
हरिद्वार। कॉरिडोर हटाओ – हरिद्वार बचाओ के लिए कांग्रेस का जनजागरण यात्रा कार्यक्रम शुक्रवार हरकी पौड़ी से शुरू होकर हरिद्वार के मुख्य बाजार से होते हुए सुभाष घाट पर संपन्न हुआ। प्रदेश कांग्रेस के महासचिव अनिल भास्कर के संयोजन में प्रारम्भ हुई इस 6 दिवसीय यात्रा के पहले दिन शहर के समस्त कांग्रेस नेता व कार्यकर्ता शामिल हुए।
विधायक ज्वालापुर रवि बहादुर ने कहा कि कॉरिडोर के व्यापारी लोगो को आगे आना होगा। कांग्रेस उनके साथ हर तरह से ख़डी है तथा इस मुद्दे पर कांग्रेस पीछे नहीं हटेगी। बहादुर ने कहा कि यह जनविरोधी सरकार है और जनता को इसके खिलाफ खड़ा होना जरुरी है, पूरा देश इनसे परेशान हो चूका है। प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनिल भास्कर ने कहा कि नगर विधायक झूठ बोलते है तथा मुख्यमंत्री, विधायक व प्रशासनिक अधिकारियो के बयानों में विरोधाभाष है। भास्कर ने कहा कि पहले भी हरिद्वार में अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ हुई थी तब भी पीड़ित लोग अपने अपने साक्ष्य लेकर अधिकारियो के पीछे भागते रहे लेकिन ना तो अधिकारियो ने सुनी और ना ही नगर विधायक जनता के साथ खडे हुए।
पूर्व महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि बीजेपी के नेता झूठ बोलकर हरिद्वार की जनता को गुमराह कर रहे हैं। पूर्व राज्यमंत्री रकित वालिया ने कहा कि जन विरोधी नीतियां अब जनता को समझ आ रही है बस अब लोगो को राहुल गाँधी जी के डरो मत के नारे के साथ खड़ा होना है। पूर्व सभासद व वरिष्ठ कॉंग्रेस नेता अशोक शर्मा ने कहा कि इस प्रकार का डर और संशय का माहौल हरिद्वार ने कभी नहीं देखा, व्यापारी भाइयों को भी अब खुल कर सामने आना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने जनहित के काम किये है जबकि बीजेपी ने उन सब कार्यों को बर्बाद करने का काम किया है। युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रवि बाबू शर्मा व युवा कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष विशाल प्रधान ने कहा कि युवाओं को बीजेपी के जन विरोधी कार्यों के खिलाफ खड़ा किया जा रहा है। प्रदेश प्रवक्ता हिमांशु बहुगुणा व पूर्व प्रदेश सचिव विभाष मिश्रा ने कहा कि बीजेपी हर जगह व्यापारियों और हिन्दुओं के साथ धोखा करती आई है। इस मौके पर किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष इरशाद अली, उपाध्यक्ष विनोद कश्यप, महिला प्रदेश महासचिव विमला पांडे व जिलाध्यक्ष अंजू मिश्रा, महानगर अध्यक्ष लता जोशी, महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, वरुण बलियान, विजय भंडारी, व्यापार मंडल के अध्यक्ष राजीव पाराशर, सागर बेनीवाल, विकास सिंह, अरविन्द शर्मा, नलिनी दीक्षित व शशि झा, जगदीप असवाल, राजेंद्र श्रीवास्तव, अंकुर सैनी, सोनू लाला, शहनाज कुरैशी, जतिन हांडा, पार्षद राजीव भार्गव, तरूण व्यास, नितिन यादव, यूथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष कैश खुराना, यूथ कांग्रेस विधानसभा अध्यक्ष तुषार कपिल, पूर्व अध्यक्ष यूथ कांग्रेस नितिन तेश्वर, एनएसयूआई अध्यक्ष याज्ञिक वर्मा, शुभम जोशी, आशीष प्रधान, अमन गौड़, मोहित गर्ग, वीरेंद्र श्रमिक, अनंत पाण्डेय, मुन्ना मास्टर, ऋषभ अरोड़ा, विकास चंद्रा, आकिब कुरैशी, दीपक कोरी, सपना सिंह, स्वाति शर्मा, हरीश सिंघल, यशवंत सैनी, सुनील सिंह, महेंद्र गुप्ता, जगदीश, हरद्वारी लाल, बृजमोहन बर्थवाल, सुनील, जॉनी रजौर आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!