जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार अभियान आज से


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में ’जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ अभियान के अंतर्गत 17 दिसंबर से केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किए जाएंगे। विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए। उन्होंने बताया कि जनपद की 115 न्याय पंचायतों में शिविर लगाए जाएंगे, जहां आमजन की समस्याओं का मौके पर समाधान किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!