9.57 लाख की साइबर ठगी करने वाला आरोपी गाजियाबाद से गिरफ्तार


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी पुलिस द्वारा साइबर अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता मिली है। शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 9 लाख 57 हजार रुपये की साइबर ठगी करने वाले आरोपी को पुलिस ने गाजियाबाद से गिरफ्तार किया है। 2 अक्टूबर 2025 को कोटद्वार निवासी पूनम देवी ने कोतवाली कोटद्वार में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के अनुसार उन्हें इंस्टाग्राम के माध्यम से व्हाट्सएप ग्रुप से जोड़ा गया, जहां निवेश के नाम पर उनसे अलग-अलग किस्तों में रकम ठग ली गई। मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस टीम ने सर्विलांस, बैंक खातों व तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर जांच की। जांच में आरोपी इस्तियाक अहमद, निवासी गाजियाबाद, उत्तर प्रदेश की पहचान कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!