शिविर में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता पर दिया जोर


पौड़ी/श्रीनगर गढ़वाल। स्वास्थ्य विभाग द्वारा क्वालिटी एश्योरेंस कार्यक्रम के अंतर्गत कायाकल्प का एक दिवसीय प्रशिक्षण मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय सभागार में आयोजित किया गया। प्रशिक्षण में चिकित्सा इकाइयों में स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता सुधार, रोगी देखभाल, बायो मेडिकल वेस्ट के सही निस्तारण तथा स्वच्छ अस्पताल की अवधारणा पर जानकारी दी गई। अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. पारुल गोयल ने सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया। मास्टर ट्रेनर स्मृति शाह ने कायाकल्प चेकलिस्ट के माध्यम से असेसमेंट प्रक्रिया की जानकारी दी। प्रशिक्षण में चिकित्सक व नर्सिंग अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!