पुलिस ने गुम मोबाइल किया बरामद

देहरादून। कोतवाली विकासनगर पुलिस ने सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से गुम हुए मोबाइल फोन को सफलतापूर्वक बरामद किया। नबावगढ़ निवासी आकाश पुण्डीर का मोबाइल खो जाने पर गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। पुलिस द्वारा मोबाइल को ट्रेस कर 15 दिसंबर 2025 को स्वामी को सौंप दिया गया। मोबाइल मिलने पर आकाश पुण्डीर व उनके परिजनों ने उत्तराखंड पुलिस का आभार जताया। कोतवाली विकासनगर पुलिस अब तक पोर्टल से 19 मोबाइल बरामद कर चुकी है।
