विधानसभा चुनाव — 2027 में प्रचंड बहुमत के साथ हैट्रिक लगाएंगी पार्टी: प्रीति गुप्ता, बूथ से जिलाध्यक्ष तक का सफर तय कर गुटबंदी से रही हमेशा दूर


जोगेंद्र मावी, ब्यूरो
हरिद्वार। भाजपा की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ है। इस नई कार्यकारिणी के सामने मिशन—2027 की चुनौती है। जिसे ध्यान में रखते हुए सामंजस्य बनाकर काम करने वालों को वरियता दी गई है। आधी आबादी को साधने एवं सामजंस्य बनाने के लिए पार्टी के महिला मोर्चा विंग में जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रीति गुप्ता को देकर कई वर्गों को साधने का काम किया है। जिम्मेदारी मिलने पर प्रीति गुप्ता ने संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार जताते हुए आश्वस्त किया है कि उनपर जो विश्वास पार्टी ने जताया है उस पर वे खरा उतरने के लिए काम करेंगी।
भारतीय जनता पार्टी ने हरिद्वार में महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी प्रीति गुप्ता को सौंपी है। प्रीति गुप्ता 2010 से राजनीति में सक्रिय है। उन्होंने अपनी शुरूआत हरिद्वार विधानसभा में बूथ अध्यक्ष से की थी। सक्रिय भूमिका निभाने इन्हें मीडिया प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई। इसके बाद जिला उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई, फिर महिला मोर्चा में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बनाई है। अब पिछली कार्यकारिणी में जिला महामंत्री बतौर भूमिका निभाते हुए पार्टी के लिए काम कर रही थीं। सेवा भारती में भी काम किया।
चुनावों में विशेष तौर पर कार्य किया। महिला मोर्चा की ओर से रुड़की, मंगलौर, भगवानपुर, झबरेड़ा, कलियर में विधानसभा प्रभारी के रूप में काम किया।
उनकी सबसे बड़ी खासियत ये है कि उन्होंने बिना ग्रुपिंग या खेमे के राजनीति की है। वैश्य समाज में भी उनकी अच्छी पकड़ है। वैश्य बंधु समाज की महिला विंग की कार्यकारिणी में संरक्षक बनकर सेवा कर रही है। सभी नेताओं से मिलने और सक्रियता से काम करना उनकी पृष्टभूमि और प्राथमिकता में शामिल है।
प्रीति गुप्ता ने हमेशा जन जागरूकता के साथ तमाम सेवा के प्रकल्पों में कार्य किया है। बेटी बचाओं बेटी पढ़ाओं के तहत महिलाओं और बच्चों को स्वावलंबी बनाने के लिए तमाम कैंप चलाए हैं। बच्चों को भी आगे बढ़ने के लिए कैंप में प्रशिक्षण देने का काम किया। स्वयं सहायता समूह में महिलाओं को विशेष निपुणता में दक्ष करने का काम किया। भारत विकास परिषद में निरंतर काम करती रहीं हैं। भारतीय जागरूकता समिति की महिला विंग में जुड़कर जागरूकता के कार्य किए।
यही कार्यकारिणी विधानसभा — 2027 के चुनाव में विशेष भूमिका निभाएगी। प्रीति गुप्ता का कहना है कि विधानसभा चुनाव — 2027 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ हैट्रिक लगाएंगी।

पार्टी की सेवा करना प्राथमिकता में शामिल

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष प्रीति गुप्ता ने पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए सामाजिक एवं राजनैतिक कार्यक्रमों में सामंजस्य बनाए रखा। प्रीति गुप्ता हमेशा पार्टी के कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर प्रतिभाग करती रही है। उन्हें अभी तक जो भी जिम्मेदारी या कार्यभार सौंपा गया, उन्हें उसे बखूबी निभाया है। कुछ नेता राजनीति इसलिए करते हैं कि वे उन्हें बड़ा पद मिल जाए और अकूत धन कमाएं, लेकिन प्रीति गुप्ता का मानना है कि सेवा ही सर्वोपरि होनी चाहिए। सेवा के बलबूते और समय पर सबकुछ मिलता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!