संगठनात्मक बैठक में 2027 चुनाव की तैयारियों पर किया मंथन

श्रीनगर गढ़वाल। पौड़ी जिले के मंडल प्रवास कार्यक्रम के तहत जिले के प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट तथा जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत की उपस्थिति में श्रीनगर मंडल में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।
प्रदेश मंत्री नलिन भट्ट ने कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए जनवरीदृफरवरी से निरंतर संगठनात्मक गतिविधियां संचालित की जाएंगी। उन्होंने बूथ अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजकों एवं ठस्। की भूमिका को महत्वपूर्ण बताते हुए मतदाता सूची में सक्रिय सहभागिता पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष कमल किशोर रावत ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम को प्रत्येक बूथ तक पहुंचाने, कमजोर बूथों पर विशेष कार्यक्रम व रात्रि प्रवास करने की बात कही। उन्होंने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर भी बल दिया। मंडल अध्यक्ष विनय घिल्डियाल ने सभी पदाधिकारियों से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। बैठक में महिला मोर्चा की नवनियुक्त जिला अध्यक्ष प्रमिला भंडारी एवं ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष जगमोहन सिंह नेगी का स्वागत किया गया।
