बद्रीनाथ शोभायात्रा का हुआ समापन

लंबगांव। भदूरा पट्टी के सप्तग्राम के आराध्य देव हितेश्वर महादेव, घंटाकर्ण और नागराजा भगवान की तीन दिवसीय बद्रीनाथ शोभायात्रा का हवन यज्ञ एवं प्रसाद वितरण के साथ समापन हुआ। इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि और ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। इस मौके पर निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रदीप रमोला सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
