राष्ट्रीय लोक अदालत में आपसी सुलह-समझौते से हुआ वादों का निस्तारण


रुद्रप्रयाग। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रुद्रप्रयाग के तत्वावधान में अध्यक्ष/जनपद न्यायाधीश सहदेव सिंह के मार्गदर्शन में जनपद न्यायालय रुद्रप्रयाग एवं बाह्य न्यायालय उखीमठ में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। सिविल जज (सी.डी.) एवं सचिव डीएलएसए पायल सिंह ने बताया कि लोक अदालत में बैंक वादों सहित कुल 189 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया। विभिन्न पीठों द्वारा कुल 60,70,567 की समझौता राशि वसूल की गई। लोक अदालत के सफल संचालन में पुलिस, परिवहन विभाग, अधिवक्ताओं एवं न्यायालय कर्मचारियों का सराहनीय सहयोग रहा।


215 मामलों का हुआ निस्तारण

श्रीनगर गढ़वाल। बाह्य न्यायालय श्रीनगर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में लोक अदालत पीठ की अध्यक्षता सिविल जज/न्यायिक मजिस्ट्रेट (प्रथम श्रेणी) कु. अलका ने की, जबकि सदस्य के रूप में अधिवक्ता बलवीर सिंह रौतेला उपस्थित रहे। राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 215 मामलों का आपसी सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिनमें 209 फौजदारी, 4 एनआई एक्ट एवं 2 सिविल वाद शामिल थे। आयोजन के दौरान बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, अधिवक्तागण, पीएलवी सदस्य, पुलिस अधिकारी एवं न्यायालय कर्मचारी उपस्थित रहे।


सुलह-समझौते से हुआ मामलों का निस्तारण

हरिद्वार। लक्सर तहसील परिसर में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों का आपसी सहमति के आधार पर समाधान किया गया। बैंक से संबंधित 76 और न्याय विभाग से 46 मामले निस्तारित किए गए, जबकि परिवहन और विद्युत विभाग के कोई मामले प्रस्तुत नहीं हुए। लोक अदालत की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट ललिता सिंह ने की, जबकि सचिव अनुराग त्रिपाठी ने कार्यवाही संचालित की।


लोक अदालत में हुआ वादों का निस्तारण

उत्तरकाशी। पुरोला व बड़कोट में आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत में विभिन्न न्यायिक पीठों में कुल 42 वादों का सफल निस्तारण हुआ। इसमें 23 कुटुम्ब न्यायालय वाद और 2 मोटर दुर्घटना वाद शामिल थे, जिनमें कुल 53,26,671 रुपए समझौता धनराशि तय की गई। अन्य पीठों में 41, 9, 14 और 17 वादों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण किया गया, जिससे कुल 1,44,20,00 से 34,64,000 रुपए तक की समझौता राशि तय हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!