24 अक्टूबर को होगा बहुउद्देशीय शिविर

उत्तरकाशी। जनपद में जनकल्याणकारी योजनाओं को आमजन तक पहुँचाने एवं समस्याओं का त्वरित निस्तारण करने के लिए 24 अक्टूबर 2025 को विकासखण्ड चिन्यालीसौड़ के रा.इ.का. दिचली में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया जाएगा। जिलाधिकारी प्रशांत आर्य, मुख्य विकास अधिकारी और अपर जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित इस शिविर में जनसुनवाई के साथ विभिन्न विभाग अपनी योजनाओं की जानकारी देंगे और पात्र व्यक्तियों को मौके पर लाभ प्रदान किया जाएगा। मुख्य विकास अधिकारी को शिविर का ऑल ओवर इंचार्ज बनाया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!