वार्ड 11 में सड़क निर्माण के दौरान नालियां गायब, जनता परेशान


हरिद्वार। श्रवणनाथ नगर वार्ड नंबर 11 के भाटिया भवन क्षेत्र में बन रही सड़कों व गलियों से नालियां गायब कर दी गई हैं। पूर्व सभासद विमल दयानी की गली सहित आसपास की गलियों में कुछ घरों व होटल स्वामियों के दबाव में निर्माण एजेंसी ने नालियों को बंद कर दिया, जिससे पानी सड़कों पर बह रहा है। तीर्थयात्री व स्थानीय लोग फिसलकर घायल हो रहे हैं। बरसात में घरों में जलभराव की आशंका है, जबकि नगर निगम अधिकारी मौन साधे हुए हैं। ठेकेदार पर नियमविरुद्ध कार्य कर सरकारी धन की लीपा-पोती का आरोप है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!