शादी समारोह से लौट रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत, दो घायल

चमोली/श्रीनगर गढ़वाल। देवाल थाना क्षेत्र में गुरूवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मृत्यु हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही देवाल पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और राहत एवं आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार चौड़ क्षेत्र से कुछ लोग मोपाटा में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे। समारोह स्थल के पास वाहन स्वामी नारायण सिंह (52 वर्ष), पुत्र गोविन्द सिंह, निवासी चौड़, अपनी फोर्ड इकोस्पोर्ट यूपी-15-बीएफ-9963, को ढलान पर न्यूट्रल में खड़ा कर हेंडब्रेक लगाकर गए थे। प्रारंभिक जांच में यह आशंका व्यक्त की गई है कि किसी व्यक्ति द्वारा वाहन का हेंडब्रेक डाउन कर दिया गया, जिसके कारण वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयावह था कि वाहन में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दोनों घायलों का उपचार पीएचसी देवाल में चल रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की, शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा। साथ ही, दुर्घटना के कारणों की विस्तृत जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी सत्यापित कर रही है कि हेंडब्रेक जानबूझकर डाउन किया गया या गलतीवश हुआ, तथा घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को भी जांच के दायरे में लिया गया है। घटना से पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

इनकी हुई मौत
मोहिनी देवी (42 वर्ष) पत्नी मानसिंह, निवासी कोटेरी चौड़
बसंती देवी (35 वर्ष) पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़
भजन सिंह (62 वर्ष) पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़
बसंती देवी (35 वर्ष) पत्नी कुंवर सिंह, निवासी चौड़
भजन सिंह (62 वर्ष) पुत्र बादर सिंह, निवासी चौड़
ये हुए घायल
ज्योति (23 वर्ष) पुत्री गंगा सिंह, निवासी कोटेड़ा
खिलाफ सिंह (65 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़
खिलाफ सिंह (65 वर्ष) पुत्र स्व. नारायण सिंह, निवासी चौड़
कंडियालगांव मोटर मार्ग पर स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त, युवक की मौत
लंबगांव। पट्टी उपली रमौली के सेरा कंडियालगांवदृरैका मोटर मार्ग पर कंडियालगांव के पास एक स्कूटी गहरी खाई में गिर गई, जिसमें संजय पुत्र सोबन सिंह (23) की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गणेश सिंह पुत्र जयपाल सिंह (24) गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा शाम करीब 6 बजे हुआ। सूचना मिलते ही लंबगांव पुलिस व स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और घायल को सीएचसी चांद पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। घटना से क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस ने पंचनामा भरकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
