7.88 ग्राम हेरोइन के साथ एक तस्कर गिरफ्तार


देहरादून। कोतवाली सहसपुर पुलिस ने चेकिंग के दौरान पौंधी नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर एक अभियुक्त को स्कूटी संख्या यूके-07-एफई-9835 से 7.88 ग्राम अवैध हेरोइन का परिवहन करते हुए गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान इनाम अली, निवासी सहसपुर, के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि वह लकड़ी काटने के साथ-साथ ड्रग्स की तस्करी भी करता है। वह हेरोइन ढकरानी, विकासनगर क्षेत्र से सद्दाम नामक व्यक्ति से 50 हजार रुपये में खरीदकर लाया था। अभियुक्त के खिलाफ कोतवाली सहसपुर में धारा 8/21/29/60 एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस टीम में वि.उ.नि. विकास रावत, हे.का. डबल सिंह चौहान, का. राजबीर सिंह भंडारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!