धर्मनगरी को स्वच्छ, सुंदर व क्लीन बनाने के लिए स्वच्छता अभियान जारी


हरिद्वार। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुरूप धर्मनगरी हरिद्वार को स्वच्छ, सुंदर और क्लीन जनपद बनाने के लिए चलाया जा रहा स्वच्छता अभियान आज 23वें दिन भी जारी रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देशानुसार सभी अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई व्यवस्था की निरंतर निगरानी कर रहे हैं।
जनपद के शहरी इलाकों से लेकर गांव-कस्बों और राष्ट्रीय राजमार्ग तक सफाई अभियान चलाया गया। जल संस्थान द्वारा लाल ग्रांट पेयजल योजना परिसर, चोली और शहाबुद्दीन पेयजल योजना में सफाई कराई गई। रेशम विभाग द्वारा रेशम फार्म पथरी, मूलदासपुर एवं कार्यालय में स्वच्छता अभियान चलाया गया। युवक मंगल दल व महिला मंगल दल ने भरपुर भोरी और खानपुर कसौली में सफाई अभियान में सहभागिता की। लोनिवि द्वारा हिल बाईपास, जल निगम द्वारा तेजपुर और इब्राहिमपुर में परिसर की सफाई कराई गई। वहीं, लक्सर क्षेत्र में सफाई व्यवस्था न रखने पर संबंधितों के चालान किए गए। जिलाधिकारी के सतत निरीक्षण से अभियान का प्रभाव पूरे जनपद में साफ दिख रहा है।

स्काउट एवं गाइड ने चलाया सफाई अभियान

जिलाधिकारी के निर्देश चलाए जा रहे सफाई अभियान के अंतर्गत भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा नई घाट पर सफाई कार्य की गति बढ़ा दी है। मुख्यमंत्री के अपेक्षा के अनुसार तीर्थ नगरी हरिद्वार को उत्तराखंड राज्य का ही नहीं पूरे भारत का सुंदर एवं स्वच्छ जनपद बनाना है, जिसके लिए भारत स्काउट एवं गाइड द्वारा सफाई अभियान चलाया गया। साफ सफाई बनाए रखने के लिए अपना पूर्ण सहयोग उपलब्ध करवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!