प्रत्येक सप्ताह होगी श्री नंदा देवी राजजात यात्रा कार्यों की समीक्षा
चमोली। आगामी वर्ष 2026 में होने वाली श्री नंदा देवी राजजात यात्रा की तैयारियों को लेकर मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित हुई। सीडीओ ने संबंधित विभागों को निर्माण कार्यों के प्रस्ताव शीघ्र तैयार कर तेजी से कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा कार्यों की प्रगति की साप्ताहिक समीक्षा की जाएगी। साथ ही पड़ाव स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं, संचार व्यवस्था, कचरा प्रबंधन, खाद्य आपूर्ति और सुरक्षा व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने पर विशेष जोर देने के निर्देश दिए गए।
