कुंभ मेले के आयोजन को लेकर अखाड़ा परिषद अध्यक्ष से मिले व्यापारी

हरिद्वार। प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष डा.विशाल गर्ग के संयोजन में व्यापारियों ने हरिद्वार कुंभ के आयोजन को लेकर अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज सें भंेट की। निरंजनी अखाड़े में भेंटवार्ता के दौरान व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने शॉल ओढ़ाकर व पुष्पगुच्छ भंेट कर श्रीमहंत रविंद्रपुरी को सम्मानित किया और उनसे आशीर्वाद लिया। श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज ने डा.विशाल गर्ग सहित सभी व्यापारियों को मा मनसा देवी की चुनरी ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया।
प्रांतीय नगर उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष डा.विशाल गर्ग ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा हरिद्वार कुंभ को भव्य रूप से आयोजित करने का निर्णय ऐतिहासिक है। डा.विशाल गर्ग ने कहा कि अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी महाराज के नेतृत्व में जिस प्रकार प्रयागराज महाकुंभ भव्य और दिव्य रूप से संपन्न हुआ है। उसी प्रकार हरिद्वार कुंभ मेला भी सफलता के नए कीर्तिमान स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि व्यापारी कुंभ मेले के आयोजन में अखाड़ा परिषद और सरकार को पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे। प्रदेश सचिव मयंक मूर्ति भट्ट व तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक ने कहा कि श्रीमहंत रविंद्रपुरी के नेतृत्व में अखाड़ा परिषद देश विदेश में सनातन धर्म संस्कृति के प्रचार प्रसार में मुख्य भूमिका निभा रही है। हरिद्वार कुंभ मेले के भव्य आयोजन से सनातन के प्रचार प्रसार में और तेजी आएगी। स्वागत करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष शिवकुमार कश्यप, तहसील अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक, तहसील महामंत्री आदेश मारवाड़ी, जिला महामंत्री अश्वनी शर्मा, जिला महामंत्री संगठन योगेश भारद्वाज, शहर अध्यक्ष प्रवीण शर्मा, शहर महामंत्री विमल सक्सेना, शहर कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता सहित कई व्यापारी शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!