रजत जयंती सप्ताह को लेकर दिए निर्देश

चमोली। राज्य स्थापना के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में आगामी 9 नवम्बर को रजत जयंती सप्ताह भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस संबंध में आयोजित बैठक में मुख्य विकास अधिकारी डॉ. अभिषेक त्रिपाठी ने सभी विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्थापना सप्ताह पर विभागीय स्टॉल लगाकर आमजन को सरकारी योजनाओं की जानकारी दें और लाभान्वित करें। लोक निर्माण विभाग को सड़कों को गड्ढामुक्त करने तथा समाज कल्याण विभाग को विद्यालयों में नशामुक्ति जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश दिए गए।
