प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना के अंतर्गत रोड निर्माण मे हो रहा भ्रष्टाचार

उत्तराखंड प्रहरी ब्यूरो,

चमोली। कर्णप्रयाग खडगोली सोनी मोटर मार्ग मे सोनी गाँव के ग्रामीणों ने किया खुलासा पी.एम.जी.एस.वाई. (प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना) के अंतर्गत घटिया तरीके से रोड का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कई बार विभाग और ठेकेदार को अवगत कराया गया कि खडगोली की सड़क पर घटिया तरीके से कार्य हो रहा है इसमे डामर मे किसी प्रकार की P.C नहीं लगाई गई है और कोलतार व सोलिंग भी गुणवत्तापूर्ण तरीके से नहीं हुआ जिससे कि ग्रामीणों का आरोप है इस रोड पर विभाग द्वारा भ्रष्टाचार किया जा रहा है। इससे ग्रामीण नाराज है इस सम्बन्ध मे ग्राम प्रधान क्षेत्र पंचायत द्वारा पहले जिला अधिकारी चमोली को सूचित किया गया है। स्थानीय निवासी रमेश प्रसाद पुरोहित, अनुसूइया प्रसाद पुरोहित, सुन्दर प्रसाद और महेंद्र नेगी द्वारा विभाग पर ठेकेदार के साथ मिलीभगत के आरोप लगाए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!