एसएसपी ने किया लैंसडाउन कोतवाली का औचक निरीक्षण


पौड़ी। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी सर्वेश पंवार ने कोतवाली लैंसडाउन का आकस्मिक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं, अनुशासन और जनसुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने कोतवाली परिसर, सीसीटीवी कंट्रोल रूम, हवालात व रिकॉर्ड शाखाओं का निरीक्षण कर सीसीटीवी सिस्टम की निरंतर कार्यशीलता, बैकअप रिकॉर्डिंग एवं सतत मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। हवालात की स्वच्छता, प्रकाश, पेयजल तथा आपात व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया गया। एसएसपी ने कहा कि थानों की कार्यप्रणाली ही पुलिस की सकारात्मक छवि बनाती है, इसलिए हर पुलिसकर्मी अनुशासन, संवेदनशीलता और तकनीकी दक्षता के साथ कार्य करें। उन्होंने जनसुविधा काउंटर को और प्रभावी बनाने तथा शिकायतकर्ताओं को समयबद्ध सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!