पुलिस ने लौटाया यात्री का बैग
श्रीनगर। श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यात्री चंद्र सिंह निवासी चमोली का छूटा हुआ बैग 25,000 नकद, दस्तावेज़ और अन्य सामान सहित बरामद कर वापस किया। यात्री का बैग धारी देवी से श्रीकोट की ओर यात्रा के दौरान किसी बस में छूट गया था।
