धार्मिक छवि बचाने के लिए आंदोलन की चेतावनी

हरिद्वार। राष्ट्रीय सावक मंच संयोजक एवं भारतीय हिंदूवाहिनी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रमोहन कौशिक ने हरिद्वार में बढ़ रहे अवैध नशे, जुआ सट्टा, वेश्यावृत्ति और प्रतिबंधित क्षेत्रों में मांस की बिक्री को शर्मनाक और निंदनीय बताते हुए कहा कि इससे तीर्थनगरी की पवित्र छवि धूमिल हो रही है। उन्होंने कहा कि 2027 में प्रस्तावित अर्धकुंभ से पहले प्रशासन को अवैध गतिविधियों पर कठोर कार्रवाई करनी होगी। शाम होते ही घाटों पर नशेड़ियों की हरकतों से स्थानीय लोगों व यात्रियों में भय का माहौल रहता है। उन्होंने चेतावनी दी कि धार्मिक संस्कृति और गरिमा की रक्षा हेतु शीघ्र ही बड़े स्तर पर आंदोलन शुरू किया जाएगा।
