मुख्यमंत्री योगी के कोटद्वार दौरे पर पौड़ी पुलिस हाई अलर्ट

रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ के कोटद्वार भ्रमण को देखते हुए पौड़ी पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को पूर्णतः सुदृढ़ बनाया है। अपर पुलिस अधीक्षक संचार अनूप काला एवं क्षेत्राधिकारी श्रीनगर अनुज कुमार ने वीवीआईपी ड्यूटी में तैनात पुलिस बल की विस्तृत ब्रीफिंग की। अधिकारियों ने सतर्कता, अनुशासन, संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया को प्राथमिकता में रखने के निर्देश दिए। पुलिस कर्मियों को इंटेलिजेंस आधारित निगरानी, भीड़ नियंत्रण, रूट सुरक्षा और आपातकालीन प्रबंधन के लिए तत्पर रहने को कहा गया। वीवीआईपी सुरक्षा में किसी भी प्रकार की चूक को अस्वीकार्य बताते हुए सभी कर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा और सौम्य व्यवहार के साथ व्यवस्था सुचारु रखने के निर्देश दिए गए।
