विकासनगर पुलिस ने वाहन चोरी का किया खुलासा, अभियुक्त गिरफ्तार


देहरादून। विकासनगर में हुई वाहन चोरी की घटना का पुलिस ने सफल अनावरण करते हुए आरोपी को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार कर लिया। शिकायतकर्ता जुवैर निवासी जीवनगढ़ ने 30 नवंबर 2025 की रात अपने बाइक (यूके-16-ए-6543 स्प्लेंडर प्लस) को वैडिंग प्वाइंट के बाहर खड़ा किया था, लेकिन समारोह के बाद लौटने पर वाहन गायब मिला। शिकायत के आधार पर थाना विकासनगर में अज्ञात के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक विकासनगर ने टीम गठित की। टीम ने सीसीटीवी फुटेज, संदिग्धों की जानकारी व मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए लगातार प्रयास किए। प्रयासों के परिणामस्वरूप शनिवार की रात पुलिस टीम ने अम्बाड़ी जीवनगढ़ क्षेत्र से अभियुक्त फैसल पुत्र सलीम, निवासी सहारनपुर को चोरी के वाहन सहित गिरफ्तार किया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है। पुलिस टीम में उ0नि0 संदीप पंवार, कानि0 रविन्द्र चौहान एवं कानि0 मनवीर भण्डारी आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!