मुख्यमंत्री ने दी सशस्त्र सेना झंडा दिवस की शुभकामनाएं

बागेश्वर। सशस्त्र सेना झंडा दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह दिवस देश के वीर सैनिकों की अदम्य वीरता, बलिदान और उत्कृष्ट सेवाओं को स्मरण करने का अवसर है। इस दौरान सैनिक कल्याण विभाग ने मुख्यमंत्री को टोकन फ्लैग एवं लापेल पिन लगाया। कार्यक्रम में जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे, दर्जा राज्यमंत्री शिव सिंह बिष्ट, भूपेश उपाध्याय, जिला पंचायत अध्यक्ष शोभा आर्या, विधायक पार्वती दास, विधायक सुरेश गडिया, पालिकाध्यक्ष सुरेश खेतवाल, अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल, एसडीएम प्रियंका रानी, ललित मोहन तिवारी सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
झंडा दिवस पर लगाया झंडा व लेपल पिन
हरिद्वार। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कोर यूनिवर्सिटी रुड़की में सशस्त्र सेना झंडा दिवस का शुभारंभ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायधीश द्वारा झंडा व लेपल पिन लगाकर किया गया और झंडा दिवस कोष में दान देकर औपचारिक शुरुआत हुई। विंग कमांडर डॉ. सरिता पवांर और जिला सैनिक कल्याण अधिकारी ने सशस्त्र सेना झंडा दिवस के महत्व और उद्देश्य पर जानकारी दी और नागरिकों से योगदान की अपील की।
