जंगली जानवरों की बढ़ती सक्रियता पर जिला प्रशासन अलर्ट


रुद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। जनपद में गुलदार, भालू समेत जंगली जानवरों की बढ़ती गतिविधियों को देखते हुए जिला प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है। मानव-वन्यजीव संघर्ष को कम करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने हेतु जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने 50 लाख रुपये की अतिरिक्त धनराशि स्वीकृत की है। इससे वन विभाग थर्मल ड्रोन, फॉक्स लाइट, ट्रैंकुलाइज गन, आधुनिक पिंजरे आदि उपकरण खरीद रहा है, जिससे संवेदनशील क्षेत्रों में रियल-टाइम निगरानी और रेस्क्यू कार्य तेजी से होंगे। डीएफओ रजत सुमन ने कहा कि गश्त बढ़ाई जाएगी और ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम चलाकर लोगों को सुरक्षा निर्देशों से अवगत कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!