मवधार-चामक सड़क शिलान्यास से ग्रामीणों में खुशी की लहर


रूद्रप्रयाग/श्रीनगर गढ़वाल। केदारनाथ विधानसभा क्षेत्र में मवधारदृचामक सड़क कटिंग कार्य का आज विधायक आशा नौटियाल ने शिलान्यास किया। वर्षाे पुरानी मांग पूर्ण होने पर ग्रामीणों में खुशी का माहौल रहा और लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई बांटकर प्रसन्नता व्यक्त की। 67.10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क 10 से अधिक गांवों के लिए जीवनरेखा सिद्ध होगी। विधायक नौटियाल ने कहा कि सरकार ग्रामीण विकास को प्राथमिकता दे रही है और सड़क बनने से आवागमन सरल होगा। कार्यक्रम में समिति अध्यक्ष अमित प्रदाली, चामक प्रधान दिनेश सेमवाल, भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन नेगी सहित ग्रामीण व अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share
error: Content is protected !!