शिविर में 250 से अधिक लाभार्थियों की बनी आभा आईडी

देहरादून। राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण उत्तराखंड के निर्देशन में आयुष्मान भारत डिजिटल मिशन के तहत राजभवन में आयुष्मान शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 250 से अधिक लाभार्थियों की आभा आईडी बनाई गई और उन्हें एबीडीएम के महत्व एवं उपयोग के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई। शिविर का आयोजन राज्य मिशन निदेशक रीना जोशी के निर्देशानुसार किया गया। इसमें राजभवन के स्टाफ एवं उनके परिवार के सदस्यों ने भाग लिया। एबीडीएम के अमृत पोखरियाल और प्रणव शर्मा ने लाभार्थियों को बताया कि आभा आईडी के माध्यम से वे अपने स्वास्थ्य रिकॉर्ड को डिजिटली सुरक्षित रख सकते हैं।
